ईडी ने मलयालम अभिनेता जयसूर्या की  39 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत लिया एक्शन – Enforcement Directorate Asset Linked To Malayalam Actor Jayasurya As Part Of A Money Laundering Investigation


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Wed, 18 Feb 2026 03:25 PM IST

Malayalam actor Jayasurya: ईडी ने मलयालम एक्टर जयसूर्या की लाखों की संपत्ति कुर्क की है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग केस में संबंधित है, जिसकी जांच के तहत ईडी ने यह एक्शन लिया है।


Enforcement Directorate asset linked to Malayalam actor Jayasurya as part of a money laundering investigation

एक्टर जयसूर्या
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लोकप्रिय मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने आज बुधवार को यह जानकारी दी।

Trending Videos

संघीय जांच एजेंसी ने की थी पूछताछ

एक्टर और उनकी पत्नी से दिसंबर 2025 में फेडरल जांच एजेंसी ने ‘सेव बॉक्स’ नाम के एक ‘ऑनलाइन बोली’ एप्लीकेशन के जरिए कुछ लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इस कथित इन्वेस्टमेंट स्कीम को स्वाति रहीम नामक शख्स ने चलाया।

चिरंजीवी कोनिडेला ने पत्नी सुरेखा को दी जन्मदिन की बधाई, एडवांस में मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, लिखा- ‘मैं आज…’



Source link