सनी देओल, वरुण धवन, अयान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ के वीडियो को जैसलमेर में लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान और कई नामचीन हस्तियां भी शामिल रहीं। गाने के वीडियो को लॉन्च किया गया, इसका ऑडियो शुक्रवार सुबह रिलीज कर दिया गया था।
View this post on Instagram

गाने के वीडियो में क्या कुछ दिखा?
गाने के वीडियो में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अयान शेट्टी नजर आते हैं। गाने में सनी देओल को चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आते हैं, वहीं वरुण, दिलजीत और अयान गाते हुए दिख रहे हैं। गाने में सनी देओल काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वो अपनों को याद करते हुए काफी उदास नजर आते हैं। सबसे पहले गाने की शुरुआत वरुण धवन से होती है जो अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वरुण, दिलजीत और अयान शेट्टी गाते हुए नजर आते हैं।

दिलदीत दोसांझ इवेंट में मौजूद नहीं
‘घर कब आओगे’ वीडियो सॉन्ग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस इवेंट में दिलजीत दोसांझ मौजूद नहीं हैं। दिलजीत के अलावा सनी देओल, वरुण धवन और अयान शेट्टी मौजूद हैं। इसके अलावा सनी देओल, वरुण धवन और अयान शेट्टी इवेंट में नजर आ रहे हैं।