तारिक रहमान के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी:भारत से ओम बिरला जाएंगे, दुनियाभर से जुटेंगे 1200 मेहमान; जानिए सबकुछ – Preparations For Tariq Rahman’s Swearing-in Ceremony 1200 Guests Will Gather From All Over The World


बांग्लादेश आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) को जीत मिली है। उनके शपथ समारोह में बांग्लादेश और विदेश से लगभग 1,200 गणमान्य व्यक्तियों समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। उनका समारोह मंगलवार को शाम 4:00 बजे ढाका में राष्ट्रीय संसद भवन के दक्षिण प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है। इनमें भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, भारतीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- कौन होगा नया तानाशाह: किम जोंग के परिवार में सत्ता का टकराव, 13 साल की बेटी बन सकती हैं नई उत्तराधिकारी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे


ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक उप सचिव सीमा मल्होत्रा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भी समारोह में भाग लेने की संभावना है। इन सभी राजनयिक को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। हालांकि आमंत्रित देशों में से कुछ से अभी भी पुष्टि की प्रतीक्षा है। रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता को रेखांकित करती है

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को रेखांकित करती है।  हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।” आगे कहा गया है, “एक साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से एकजुट पड़ोसी होने के नाते, भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार में परिवर्तन का स्वागत करता है, जिनकी दृष्टि और मूल्यों को जनता का भारी जनादेश प्राप्त हुआ है।” 

यह भी पढ़ें- China Explosion: लूनर न्यू ईयर से पहले चीन में पटाखा दुकान में धमाका; आग लगने से आठ लोगों की मौत, दो घायल

यह समारोह बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण साबित होने की उम्मीद है, क्योंकि बीएनपी की निर्णायक जीत के बाद देश नव निर्वाचित प्रशासन की ओर अग्रसर हो रहा है। 13वां संसदीय चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ और चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात को विजयी उम्मीदवारों की आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना प्रकाशित की।

 

 

 



Source link