दिल्ली क्यों जा रही थी वो:ना वीजा ना पासपोर्ट, हिमाचल में उज्बेकिस्तानी महिला अरेस्ट; एक साल देहरादून में रही – Uzbekistani Woman Arrested In Himachal Without Passport And Visa


संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 24 Jan 2026 10:19 PM IST

महिला के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 14 फॉर्नर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह महिला 2022 में टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आई थी। बताया जा रहा है कि वह एक साल देहरादून में भी रही। 


Uzbekistani woman arrested in Himachal without passport and visa

हिमाचल में उज्बेकिस्तानी महिला अरेस्ट
– फोटो : adobe stock



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर पुलिस ने भारत में बिना दस्तावेजों के रह रही 33 साल की उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद महिला को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने महिला को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि महिला भारत में कितने दिनों से रह रही थी और यहां कैसे पहुंची। हालांकि, माना जा रहा है कि नेपाल से होते हुए महिला यहां पंहुची है।

Trending Videos



Source link