पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच अजित पवार के बेटे जय पवार ने इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विमान हादसों में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते और जनता को पूरी, पारदर्शी और निर्विवाद सच्चाई जानने का अधिकार है।
जय पवार ने विमान मालिक कंपनी वीएसआर वीएसआर वेंचर्स की सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगाने और संभावित गंभीर लापरवाही की जांच की भी मांग की। इस मामले में एनसीपी ने भी सीबीआई जांच की मांग की है और राज्य सरकार से केंद्र से समन्वय करके मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। राजनीतिक दबाव और सुरक्षा जांच के बीच यह मामला अब न्यायिक और प्रशासनिक नजरों में प्रमुख बन गया है।
ये भी पढ़ें:- असम के चुनावी रण में कांग्रेस की तैयारी: उम्मीदवारों की पहली सूची पर पार्टी ने साफ किया रुख, कब होगा एलान?
जय पवार ने विमान कंपनी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की
बता दें कि 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर घने कोहरे के दौरान लैंडिंग की कोशिश में वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित लियरजेट 45XR विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित पावर समते पांच लोगों की मौत हो गई थी। जय पवार ने वीएसआर वेंचर्स की सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगाने और कंपनी के विमानों के रखरखाव में संभावित गंभीर गड़बड़ियों की गहन जांच की मांग की। फिलहाल इस मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) और डीजीसीए कर रहे हैं।
एनसीपी ने की थी सीबीआई जांच की मांग
इससे एक दिन पहले एनसीपी ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, प्रफुल्ल पटेल और अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया जाएगा। एनसीपी ने हादसे में कई गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिनमें आखिरी समय में फ्लाइट क्रू में बदलाव, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े संचार में कथित विसंगतियां और सुरक्षा सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- Bombay High Court: INS शिकरा के पास 23 मंजिला इमारत पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त; नौसेना से पूछा- अब तक सो रहे थे?
रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग की थी
वहीं दूसरी ओर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू और डीजीसीए अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने मंत्रालय, डीजीसीए और विमान मालिक कंपनी के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया। रोहित पवार ने कहा कि इस मामले को दुर्घटना नहीं बल्कि गैर इरादतन हत्या के रूप में दर्ज किया जाए और वीएसआर वेंचर्स के मालिकों व तकनीकी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
अन्य वीडियो