‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है’, वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की खबरों पर बोले निर्देशक सनोज मिश्रा – Director Sanoj Mishra Reacts On Viral Girl Monalisa Marriage With Muslim Boyfriend He Says It Is Love Jihad


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi

Updated Wed, 11 Mar 2026 07:26 PM IST

Sanoj Mishra On Monalisa Marriage: निर्देशक सनोज मिश्रा ने वायरल गर्ल मोनालिसा की कथित शादी को लव जिहाद करार दिया है। जानिए उन्होंने किस पर लगाए गंभीर आरोप और मोनालिसा को लेकर क्या कुछ कहा…


Director Sanoj Mishra Reacts On Viral Girl Monalisa Marriage With Muslim Boyfriend He Says It Is Love Jihad

मोनालिसा और सनोज मिश्रा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@sanojmishra



विस्तार

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वो किसी फिल्म या अपनी नई तस्वीर को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। कथित तौर पर उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर शादी की है। अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने की बात करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। सनोज मिश्रा ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर मोनालिसा के इस कदम को लव जिहाद बताया है।

Trending Videos

View this post on Instagram

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)





Source link