‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ – Sonu Sood Voices Support For Rajpal Yadav Ahead Of Bail Hearing Says Praying He Gets The Relief He Deserves


चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट राजपाल के वकील की दलीलों से संतुष्ट नहीं हो सका था और मामले को अगली सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया था। अब आज सुनवाई से पहले अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल के समर्थन में पोस्ट किया है। उन्होंने अभिनेता के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है।

सोनू सूद ने की राहत मिलने की प्रार्थना


सुनवाई से पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव के समर्थन में एक पोस्ट किया है। राजपाल को राहत मिलने की प्रार्थना करते हुए सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, ‘आज हमारे भाई राजपाल यादव के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़े और उन्हें वह राहत मिले, जिसके वे हकदार हैं। वे एक विलक्षण प्रतिभा और एक नेक आत्मा हैं। हमें इस प्रयास को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए, हम उनके साथ खड़े हैं और तब तक प्रयास जारी रखेंगे, जब तक सब कुछ ठीक नहीं हो जाता।’

 

 

राजपाल के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड


राजपाल यादव के जेल जाने के बाद पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में उतरा है। सोनू सूद इसके लिए सबसे पहले आगे आए थे। उन्होंने खुद राजपाल यादव को एक फिल्म ऑफर करते हुए इंडस्ट्री से एक्टर की मदद करने की अपील की थी। इसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े नाम राजपाल यादव के समर्थन में आगे आए और उन्होंने अभिनेता की वित्तीय सहायता की। इनमें सलमान खान और अजय देवगन से लेकर वरुण धवन, गुरमीत चौधरी, केआरके, अनूप जलोटा जैसे कई नाम शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः शादी की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एक ही कार में एयरपोर्ट से हुए रवाना; वीडियो वायरल

क्या है मामला?


  • राजपाल यादव 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने एक कंपनी से फिल्म बनाने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए थे। जो अब 9 करोड़ रुपए हो गए हैं।

  • अभिनेता कई बार मोहलत दिए जाने के बाद भी ये रकम नहीं चुका पाए। वहीं उनके द्वारा दी गईं चेक भी बाउंस हो गईं।

  • इसके बाद बीती पांच फरवरी को कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।

  • मामले में उनकी जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में एक्टर के वकील की ओर से अभिनेता के परिवार में होने वाले कार्यक्रमों का हवाला दिया गया था। इन्हीं के आधार पर बेल की मांग की गई थी।

  • फिलहाल कोर्ट ने सोमवार यानी 16 फरवरी तक के लिए मामले को आगे बढ़ा दिया था। अब इस मामले पर आज फिर सुनवाई होनी है।





Source link