हिमाचल प्रदेश:भारी बर्फबारी के बावजूद नहीं टली शादी, 3 से 4 फीट बर्फ के बीच सात किमी पैदल चले दूल्हा-दुल्हन – Himachal Unique Wedding Wedding Was Not Postponed Bride And Groom Walked Seven Km Through 3-4 Feet Snow


Mandi Saraj Unique wedding Snowfall:  3 से 4 फीट तक जमी बर्फ, बंद सड़कें और कड़ाके की ठंड लेकिन शादी नहीं रुकी। दूल्हा और दुल्हन करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…

himachal unique wedding wedding was not postponed bride and groom walked Seven km through 3-4 feet snow

बर्फबारी में पैदल चलते दूल्हा और दुल्हन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में भारी बर्फबारी के बीच एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 3 से 4 फीट तक जमी बर्फ, बंद सड़कें और कड़ाके की ठंड के बावजूद दूल्हा गितेश ठाकुर करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन उषा ठाकुर भी पैदल ही अपने ससुराल पहुंचीं।

Trending Videos



Source link