Indonesia-india: Cds General Chauhan Leaves For Indonesia Tour; $450 Million Brahmos Deal May Be Finalized – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला

Updated Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे। सुबियांतो के साथ आए इंडोनेशिया के नौसेना प्रमुख मुहम्मद अली ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस का दौरा किया था। राष्ट्रपति प्रबोवे सुबियांतो ने भी ब्रह्मोस के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की थी। पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद 14-15 देशों ने भारत से ब्रह्मोस की मांग की है।

 


Indonesia-India: CDS General Chauhan leaves for Indonesia tour; $450 million BrahMos deal may be finalized

सीडीएस अनिल चौहान
– फोटो : पीटीआई



विस्तार


सीडीएस जनरल अनिल चौहान रविवार से लगभग एक सप्ताह के दौरे पर इंडोनेशिया रवाना हो गए हैं। इस दौरे का उद्देश्य भारत व इंडोनेशिया के रक्षा संबंध बेहतर बनाना है। सीडीएस की इंडोनेशिया यात्रा पर जकार्ता में भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि यह यात्रा इस साल जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की भारत यात्रा में तय रक्षा समझौतों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। गौरतलब है कि भारत और इंडोनेशिया के बीच 45 करोड़ डॉलर (लगभग 3,900 करोड़ रुपए) का ब्रह्मोस सौदा प्रस्तावित है। जनरल चौहान की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इस पर बात बनने के आसार हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Comment