Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav Big Announcement In Saran Taadi To Be Exempted From Bihar Liquor Ban – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: शबाहत हुसैन

Updated Tue, 28 Oct 2025 04:18 PM IST

Bihar Election: आज सारण के परसा चुनावी सभा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से छूट दी जाएगी।  


Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav Big Announcement in Saran Taadi to Be Exempted From Bihar Liquor Ban

तेजस्वी यादव।
– फोटो : Facebook



विस्तार


सारण के परसा में चुनावी रैली के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा एलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से छूट दी जाएगी। 

पढ़ें: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, आरपीएफ-जीआरपी की तत्परता से बची जान

इससे पहले तेजस्वी यादव ने मांझी विधानसभा क्षेत्र के नरपालिया क्रीड़ा मैदान में आयोजित महागठबंधन की एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लूट, हत्या और भ्रष्टाचार चरम पर है। 



Source link

Leave a Comment