New Year 2026 Live:नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ साल 2026 का स्वागत – New Year 2026 Celebration Live Hindi Updates Across The Globe New Zealand Australia India


04:51 PM, 31-Dec-2025

असम में साल 2025 का आखिरी सूरज डूबा, गुवाहाटी से दिखा सुनहरा नजारा

असम के गुवाहाटी में साल 2025 के आखिरी दिन सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य सामने आए। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे आसमान सुनहरे, नारंगी और लाल रंगों में रंगा नजर आया, जिसने शहरवासियों को थमकर इस पल को देखने पर मजबूर कर दिया। नदी किनारे और ऊंची जगहों से लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। साल के अंतिम सूर्यास्त ने बीते समय की यादों और नए साल की उम्मीदों के साथ 2025 को विदा किया।

04:41 PM, 31-Dec-2025

न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ साल 2026 का स्वागत

न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।

 

 

04:18 PM, 31-Dec-2025

दुनिया में सबसे पहले इस देश ने किया नए साल का स्वागत

दुनिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार किया. किरिबाती को किरिबास भी कहा जाता है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है। इसकी लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले नया साल शुरू होता है।

03:00 PM, 31-Dec-2025

New Year 2026 Live: नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ साल 2026 का स्वागत

साल 2025 के खत्म होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। दुनिया साल 2026 के स्वागत के लिए तैयार है। कुछ घंटे बाद दुनिया के सबसे सुदूर पूर्व में नए साल का पहला सूरज दिखेगा। धरती के सबसे पूर्वी हिस्से किरिबाती में भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 3:30 बजे नया साल दस्तक देगा। इसके बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों में एक-एक कर नया साल आएगा। यहां पढ़ें नए साल से जुड़ी हर अपडेट….





Source link