New Year 2026 Greetings:राष्ट्रपति-पीएम समेत राहुल-अखिलेश ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं, पर्यावरण बचाने पर जोर – Indian Leaders Greets Countryman On New Year 2026, President, Pm Modi, Rahul Gandhi’s New Year 2026 Message


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!’

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।

खरगे ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने को साझा संकल्प बताया।

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नववर्ष को उन सभी ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं।

 

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नए साल का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग एकजुट होकर बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और आने वाला साल सामूहिक प्रगति का वर्ष होगा।

 

 

 





Source link