New Year Prediction 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत बेहद खास संयोगों के साथ हो चुकी है। नए वर्ष का आरंभ चतुर्ग्रही योग से हुआ है, जो अपने आप में एक दुर्लभ और प्रभावशाली योग माना जाता है। दरअसल, वर्तमान में धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। इसके साथ ही कर्मफलदाता शनि मीन में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करते हुए 12 राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए हुए हैं। वहीं 2025 की तरह वर्ष 2026 में भी कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जो अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं राहु और केतु भी अपनी चाल बदलते नजर आएंगे, जिसका प्रभाव करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में यह साल आपके लिए कैसा रहेगा, आइए 2026 की भविष्यवाणी को जान लेते हैं।

2 of 13
New Year Prediction 2026
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपके करियर को नई दिशा मिलेगी। लेकिन तेजी से निर्णय लेने की इच्छा आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। हालांकि, धैर्य रखने से परिणाम और बेहतर मिलेंगे। बड़ा धन लाभ होगा और वाहन खरीद सकते हैं।
यहां विस्तार से पढ़ें पूरे वर्ष की 10 बड़ी भविष्यवाणियां
Mesh Prediction: 2026 में मेष राशि के जीवन में होंगी ये 10 बड़ी घटनाएं, पढ़ें अपनी भविष्यवाणी

3 of 13
New Year Prediction 2026
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस वर्ष आप कई यात्राएं करेंगे। करियर-व्यापार को लेकर आपके विचारों में ताजगी आएगी और लाभ के अवसरों में मनचाही वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। जीवन में कई बदलाव संभव है।
यहां विस्तार से पढ़ें पूरे वर्ष की 10 बड़ी भविष्यवाणियां
Vrishabha Predictions 2026: नए साल में वृषभ राशि वालों के जीवन में होंगी ये 10 बड़ी घटनाएं

4 of 13
New Year Prediction 2026
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
वित्तीय रूप से यह वर्ष स्थिरता का संकेत देता है। आमदनी सामान्य गति से बढ़ेगी और खर्चों में भी संतुलन बना रहेगा। आपकी सेहत परेशानियां पैदा करेंगी और तनाव का स्तर भी बढ़ेगा। कोर्ट के मामले परेशान करेंगे।
यहां विस्तार से पढ़ें पूरे वर्ष की 10 बड़ी भविष्यवाणियां
Gemini Prediction: साल 2026 में मिथुन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव, होंगी ये 10 बड़ी घटनाएं

5 of 13
New Year Prediction 2026
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
साल 2026 कर्क राशि वालों के करियर में स्थिरता और आत्मविश्वास लेकर आएगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता। यह साल आपकी नेतृत्व क्षमता और टीम-समझ को निखारेगा। घर खरीदने का सपना पूरा होगा।
यहां विस्तार से पढ़ें पूरे वर्ष की 10 बड़ी भविष्यवाणियां
Kark Prediction 2026: कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें अपनी 10 बड़ी भविष्यवाणी