Dehradun:कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा-सभी मेरी बहन-बेटियों के समान – Dehradun News Cabinet Minister Husband Girdhari Apologizes For Controversial Statement On Women


माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी

Updated Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST

सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर गए थे। उस दौरान संबोधन में बिहार की महिलाओं के संबंध में की गई बातों को विपक्ष की ओर से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।


Dehradun News Cabinet minister husband Girdhari apologizes for controversial statement on women

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने विवादित बयान के बाद माफी मांगी है। बिहार की महिलाओं के संबंध में दिए गए बयान को उन्होंने तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि विगत दिवस वे सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर गए थे। उस दौरान संबोधन में बिहार की महिलाओं के संबंध में की गई बातों को विपक्ष की ओर से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित प्रदेश और देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान करता हूं। यही नहीं बरेली में प्रतिवर्ष श्री रामलीला में 101 निर्धन बेटियों की शादी कराता हूं।

Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का विवादित बयान, बिहार की बेटियों पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल



Source link