Spain:स्पेन में 150 वर्षों में पहली बार कोई महारानी करेगी राज, जानिए कौन हैं 20 साल की राजकुमारी लियोनोर – Spain New Queen Princess Leonor First In 150 Years Know About Her


वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: नितिन गौतम

Updated Wed, 14 Jan 2026 11:57 AM IST

स्पेन की 20 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर, देश की अगली महारानी बनेंगी। किंग फेलिप और रानी लेटिजिया की बड़ी बेटी राजकुमारी लियोनोर एक प्रशिक्षित पायलट हैं और कई भाषाओं की जानकार हैं। स्पेन में 150 वर्षों के बाद किसी महारानी का राज होगा। 


spain new queen princess leonor first in 150 years know about her

राजकुमारी लियोनोर
– फोटो : इंस्टाग्राम/ leonor_asturias_official



विस्तार


स्पेन में एक इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। दरअसल 150 वर्षों में पहली बार वहां एक महारानी का राज होगा। स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की 20 साल की बेटी राजकुमारी लियोनोर स्पेन की पहली रानी बनेंगी। इससे पहले 1800 सदी में इसाबेला द्वितीय स्पेन की महारानी बनीं थीं। 

Trending Videos

कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर


  • 20 साल की राजकुमारी प्रिंसेस लियोनोर, स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की बड़ी बेटी हैं। 

  • स्पेनिश राजशाही पर 1700 के दशक की शुरुआत से बॉर्बन राजवंश का कब्जा रहा है। बॉर्बन राजवंश ने उत्तराधिकारी की लड़ाई में हैब्सबर्ग्स को हराया था। 



Source link