Padma Awards 2026:दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अल्का याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण – Late Dharmendra Singh Deol Posthumous Padma Vibhushan In Field Of Art And Alka Yagnik And Mammootty In List


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Sun, 25 Jan 2026 06:24 PM IST

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी और पीयूष पांडे को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


Late Dharmendra Singh Deol Posthumous Padma Vibhushan In Field of Art And Alka Yagnik And Mammootty In List

धर्मेंद्र
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की रविवार को घोषणा की गई है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी और पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक्टर आर माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 

Trending Videos



 



Source link