भूमि पेडनेकर की वेब सिरीज ‘दलदल’ सिर्फ एक क्राइम-थ्रिलर कहानी नहीं है, बल्कि इसमें बचपन हुए ट्रॉमा पर भी बात की गई है। अमर उजाला से हुई बातचीत में भूमि ने फिल्म में दिखाए गए वॉयलेंस और उसे दिखाने के उद्देश्य पर चर्चा की। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी कुछ साझा किया।
Daldal Review: भूमि की बेहतर कोशिश पर कंफ्यूजन के ‘दलदल’ में फंसे निर्देशक, टीवी के क्राइम शोज इससे बेहतर
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर मेल एक्शन और वाॅयलेंस ट्रेंड में रहा। ऐसे माहौल में आपकी सीरीज का वाॅयलेंस कहां खड़ा होता है?
सीरीज में वाॅयलेंस है, लेकिन मैं इसे महिला बनाम पुरुष के नजरिए से नहीं देखती। मेरे लिए वाॅयलेंस का कोई जेंडर नहीं होता। असली बात यह है कि कहानी में वाॅयलेंस दिखाया क्याें जा रहा है ? यहां वाॅयलेंस सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि किरदारों की मनोवैज्ञानिक हालत और उनके भीतर के ट्रॉमा को समझाने के लिए है। जब किसी के अंदर इतनी घुटन हो तो प्रतिक्रिया भी तीखी ही होगी। ऐसे में दलदल का वाॅयलेंस मुझे जरूरत के मुताबिक लगता है न कि बनावटी।