Mardaani 3 Box Office Collection Rani Mukerji Film Earnings Hike On Day 2 Saturday – Entertainment News: Amar Ujala
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। अब जानते हैं कि दूसरे दिन शनिवार को कितना रहा ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन?
Trending Videos
2 of 5
फिल्म ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन की कमाई
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के अब दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने 4.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 5
‘मर्दानी 3’
– फोटो : इंस्टाग्राम
4 करोड़ के साथ की थी शुरुआत
‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 4 करोड़ रुपए के साथ की थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की ही मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ था।
4 of 5
बॉर्डर 2
– फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉर्डर 2’ से है मुकाबला
‘मर्दानी 3’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस ‘बॉर्डर 2’ से हो रहा है। ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। अब आज शनिवार को अपने नौवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13.21 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि ‘मर्दानी 3’ अभी तक सिर्फ 4.30 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
5 of 5
मर्दानी 3
– फोटो : यूट्यूब
शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस आईं रानी
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘मर्दानी 3’ मर्दानी फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं। मल्लिका प्रसाद फिल्म में अम्मा के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म लड़कियों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है।