Bihar Vidhan Sabha Live:विधानसभा में चिराग की पार्टी के विधायकों का हंगामा, Rjd से माफी मांगने को कहा – Bihar Vidhan Sabha Live Updates Nitish Kumar Budget Session, Vidhan Parishad Updates Bjp Jdu Rjd Congress


11:02 AM, 16-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: राम विलास पासवान के अपमान पर सदन में हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने राजद से मांफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के संस्थापन राम विलास पासवान के बारे में राजद वालों ने गलत टिप्पणी की। इसलिए यह लोग माफी मांगे। इसके बाद राजद और लोजपा रामविलास के विधायक हंगामा कर रहे हैं। दोनो ओर से हंगामा हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दो दलों के विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की। राजू तिवारी हाथ में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष हंगामा कर रहे विधायकों को समझा रहे हैं लेकिन वह मान नहीं रहे हैं।  

10:36 AM, 16-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में चिराग की पार्टी के विधायकों का हंगामा, RJD से माफी मांगने को कहा

बिहार विधान सभा में आज विपक्ष के नेताओं ने फिर से नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। नीट छात्रा मर्डर केस, फुलवारी शरीफ में छात्रा की संदिग्ध मौत समेत अन्य मामलों पर राजद विधायकों ने सरकार पर हमला बोला। वहीं भाजपा नेताओं ने लैंड फॉर जॉब केस को लेकर लालू परिवार तंज कसा है। इधर, सदन में आज  प्रश्नोत्तर काल के बाद ध्यानाकर्षण सूचनाएं में देवेश कांत सिंह, मंजीत कुमार सिंह समेत पांच विधायकों के सवाल का जवाब कृषि विभाग के मंत्री देंगे। इसके बाद ऊर्जा विभाग के प्रभारी मंत्री कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 395 के तहर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के वार्षिक प्रतिवेदनों की एक एक प्रति सभा की मेज पर रखेंगे। लंच के बाद स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, विधि, परिवहन और योजना एवं विकास विभाग के आय-व्ययक में शामिल अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद एवं मतदान होगा। 



Source link