Trisha:‘बदतमीजी के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए’, नयनार नागेंद्रन के बयान पर आया तृषा कृष्णन का रिएक्शन – Trisha Krishnan Reacts On Tamil Nadu Bjp Chiefs Nainar Nagendran Remark On Her And Tvk Chief Vijay


तमिलनाडु में चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान नयनार नागेंद्रन ने एक विवादित बयान दिया। ये बयान उन्होंने विजय को लेकर दिया, लेकिन इसमें उन्होंने एक्ट्रेस तृषा को भी घसीट दिया। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस पर तृषा का भी कड़ा रिएक्शन सामने आया है। 

क्या था बयान ? 


दरअसल, तमिलनाडु में चुनावी माहौल गरम है। इसी बीच नागेंद्रन ने विजय की राजनीतिक अनुभव पर विवादित बयान दिया। उन्होंने विजय को बेचारा बताया और उन पर हंसते हुए कहा, ‘पहले उन्हें घर से बाहर आना होगा। वह पहले तृषा के घर से बाहर आएं, तभी कुछ हो सकता है।’ यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसकी भाषा और लहजे को लेकर लोग नागेंद्रन पर सवाल उठाने लगे। 

बयान पर तृषा का रिएक्शन


बयान के वायरल होने पर तृषा कृष्णन का भी पोस्ट सामने आया। उनका नाम बेवजह घसीटने पर उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘Disrespect should and always will be called out’ यानि, ‘अपमान को हमेशा उजागर किया जाएगा।’ तृषा की ओर से यह भी साफ किया गया कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न ही उनका राजनीति में आने का कोई इरादा है।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Trish (@trishakrishnan)



 

 





Source link