Ai Impact Summit 2026:क्या है वेन्यू, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, देनी पड़ेगी एंट्री फीस? जानिए सभी सवालों के जवाब – Ai Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming And Registration Details


टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय

Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक ‘एआई इंपैक्ट समिट 2026’ का आयोजन हो रहा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा एआई आयोजन है। इस वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और शोधकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एआई के भविष्य, सुरक्षा और इनोवेशन पर चर्चा होगी। समिट में 500 से अधिक इवेंट और 840 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे। इस लेख में हम आपको इस समिट की वो सभी जानकारियां देने वाले हैं जिनका सवाल आपके मन में आ रहा है।


AI Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming and Registration Details

एआई इंपैक्ट समिट में ये हैं प्रमुख कार्यक्रम की तिथियां
– फोटो : एआई



विस्तार

भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम ‘एआई इंपैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी कर रहा है। यह कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी 2026 तक देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। इसमें दुनिया भर के बड़े नेता, सरकार के अधिकारी, टेक कंपनियों के प्रमुख, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। सरकार के अनुसार इस समिट के दौरान मुख्य कार्यक्रम के अलावा 500 से ज्यादा इवेंट होंगे। साथ ही 840 से ज्यादा कंपनियां और संस्थाएं अपने एआई प्रोडक्ट और नई तकनीक दिखाएंगी। इसी वजह से यह एआई से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम माना जा रहा है।

Trending Videos



Source link