जानलेवा बनी बेरोजगारी:नहीं मिल रही थी सरोज को नौकरी, तंग आकर लगा ली फांसी; परिवार बोला- बहुत परेशान था – Unable To Find Job Man Hanged Himself And Died In Gurugram


अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार

Updated Mon, 16 Feb 2026 04:21 PM IST

जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें नौकरी व काम न मिलने पर सरोज थापा के परेशान रहने की बात सामने आई है। 


Unable to find job man hanged himself and died in gurugram

बेरोजगारी ने ले ली नौजवान की जान
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत चकरपुर में किराये पर कमरे में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक नौकरी न मिलने से पिछले दो माह से परेशान था। सूचना मिलने पर चकरपुर चौकी की पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

Trending Videos


 



Source link