लॉरेंस गैंग का बदमाश बॉबी कबूतर गिरफ्तार:सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की, नदीम ब्रदर्स की हत्या का भी आरोप – Sidhu Moosewala Murder Case Lawrence Gang Member Bobby Kabutar Arrested


अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर

Updated Wed, 18 Feb 2026 12:55 PM IST

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और संगठित अपराधों सहित कई गंभीर आरोप हैं।


Sidhu Moosewala Murder Case Lawrence gang member Bobby Kabutar arrested

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने वाले कुख्यात बदमाश ‘बॉबी कबूतर’ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे इस इनामी बदमाश के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। बॉबी कबूतर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या के कई मामलों में वांछित था, जिसमें मकोका और एनआईए के मामले भी शामिल हैं।

Trending Videos



Source link