रिफंड लिया, डिलीवरी बॉय की पिटाई भी की:गिरेबान पकड़कर बाइक से घसीटा, फिर लात-घूसों से जमकर मारा, देखें वीडियो – Delivery Boy Beaten Up For Asking For Return Of Goods Three Arrested


माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे

Updated Wed, 18 Feb 2026 04:12 PM IST

यह घटना 17 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे की है। झगड़ा डिलीवर किए गए सामान को वापस मांगने पर हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।


Delivery boy beaten up for asking for return of goods three arrested

मारपीट करते युवक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के गणेश पुरी निवासी डिलीवरी बॉय दीपक ने क्षेत्र के ही रहने वाले चार-पांच युवकों पर बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया है। झगड़ा डिलीवर किए गए सामान को वापस मांगने पर 17 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 18 फरवरी को मारपीट करने वाले अरुण, उनके बेटे योजित और एक ऋषभ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos



Source link