Holi:होली से पहले रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर बढ़ी भीड़, नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम – Crowds Surge At Railway Stations And Bus Stands In Delhi


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Sat, 28 Feb 2026 06:51 PM IST

होली पर घर जाने वाले यात्रियों के चलते रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर कंट्रोल रूम है जहां से अत्याधुनिक तकनीक से मॉनिटरिंग की जा रही है।


Crowds surge at railway stations and bus stands in delhi

होली पर अपने-अपने घर की ओर रवाना होते लोग
– फोटो : अमर उजाल/X@RailMinIndia



विस्तार

होली के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ाना शुरू हो गई है। दूर-दराज से आकर दिल्ली में काम करने वाले लोग शनिवार से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं।इसको लेकर रेलवे ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम हैं। काउंटर बढ़ाकर लाइनें अलग-अलग कर दी गई हैं। यात्री आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर पा रहे हैं। विशेष होल्डिंग एरिया और फर्स्ट एड बूथ बनाए गए हैं। साथ ही उत्तर रेलवे ने होली पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक विभिन्न तिथियों में संचालित होंगी। 

Trending Videos



Source link