10:33 AM, 09-Mar-2026
सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बजट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए।
10:22 AM, 09-Mar-2026
सत्र के पहले दिन सदन के बाहर सड़क पर शुरू हुआ प्रदर्शन

बजट सत्र के पहले दिन सदन के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गया। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं दिवालीखाल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बैरिकेड लगाकार उन्हें रोका।
10:11 AM, 09-Mar-2026
प्रदेश के बजट में इस बार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी
बीते वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.11 लाख करोड़ होने का अनुमान है।
10:10 AM, 09-Mar-2026
पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के दिन पेश होगा बजट
10:03 AM, 09-Mar-2026
Uttarakhand Budget Session Live: सरकार पेश करेगी 1.11 लाख करोड़ का बजट, सत्र से पहले कांग्रेसियों का प्रदर्शन
उत्तराखंड सरकार के गैरसैंण पहुंचने से ग्रीष्मकालीन राजधानी में रौनक लौट आई है। आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। अभिभाषण में राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप रखेंगे। भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। सुबह 11 बजे सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद सदन की अन्य कार्यवाही की जाएगी।