10:51 AM, 09-Mar-2026
STEM में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने की अपील
पीएम मोदी ने बताया कि स्टेम के विषयों (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) में रुचि रखने वाली बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इसे देश के लिए बहुत गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा, ‘आज जब हम भविष्य की तकनीक के लिए तैयार हो रहे हैं, तो बहुत जरूरी है कि कोई भी बेटी अवसरों के अभाव में रुक न जाए। हमें महिलाओं के प्रतिभाग को बढ़ाने पर जोर देना होगा और ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जहां युवा शोधार्थियों को प्रयोग करने और नए आइडिया पर काम करने का पूरा अवसर मिले।’
10:34 AM, 09-Mar-2026
रीसर्च ड्रिवन लर्निंग पर जोर
पीएम मोदी ने वेबिनार में जुड़े अनेक शिक्षाविद् और एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस से उनके कैंपस को इंडस्ट्री कॉलेब्रेशन और रीसर्च ड्रिवन लर्निंग की दिशा में विकसित करने पर मंथन करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इससे छात्रों को रीयल वर्ल्ड एक्सपोजर मिलेगा और स्किल इकोसिस्टम और मजबूत होगा।
10:31 AM, 09-Mar-2026
एआई और ऑटोमेशन समेत इन विषयों पर फोकस बढ़ाने की जरूरत
पीएम मोदी ने एआई, ऑटोमेशन, डिजिटल इकोनॉमी और डिजाइन ड्रिवन मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों पर फोकस बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश में एजुकेशन को एम्पलॉयमेंट और एंटरप्राइसेज से जोड़ने के लिए लगातार काम हो रहा है। यूनिवर्सिटी टाउनशिप जैसे नए मॉडल्स में इसी अप्रोच का प्रतिबिंब है। आज भारत एवीजीसी सेक्टर (एनिमेशन, विजुउल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) को बढ़ावा दे रहा है। भारत इनोवेशन ड्रिवन इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है।
10:24 AM, 09-Mar-2026
करिकुलम का मार्केट की जरूरत के हिसाब से अपडेट रहना जरूरी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब बहुत आवश्यक है कि हमारे करिकुलम मार्केट की जरूरतों के हिसाब से अपडेटेड रहें। हमें हमारे एजुकेशन सिस्टम को रीयल वर्ल्ड इकोनॉमी से जोड़ने की प्रक्रिया को और तेज करनी होगी।
10:22 AM, 09-Mar-2026
एजुकेशन सिस्टम को निरंतर अपडेट करना जरूरी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘पिछले एक दशक में देश के माइंडसेट में बड़ा परिवर्तन आया है। भारत का हर युवा कुछ नया करना चाहता है। नई पीढ़ी का नया माइंडसेट देश की सबसे बड़ी ताकत है, उज्जवल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे कैपिटलाइज्ड करने के लिए हमें अपने एजुकेशन सिस्टम को निरंतर अपडेट करना होगा। नई एजुकेशन पॉलिसी ने इसके लिए जरूरी बेस तैयार कर दिया है।’
10:17 AM, 09-Mar-2026
Post Budget Webinar 2026 Live: पोस्ट बजट वेबिनार शुरू; शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप हो रही बात
Post Budget Webinar 2026: शिक्षा मंत्रालय के पोस्ट-बजट वेबिनार में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल समेत कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े एक्सपर्ट और हितधारक शामिल हुए। पीएम मोदी भी इस वेबिनार में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप पर बात कर रहे हैं।