टीम इंडिया ने अहमदाबाद में क्यों बदला था होटल:अंधविश्वास था या थी कोई और वजह? सूर्यकुमार ने बताई पूरी कहानी – Why Did Team India Change Hotel In Ahmedabad? Suryakumar Yadav Reveals Real Reason Behind Decision


Why Did Team India Change Hotel In Ahmedabad? Suryakumar Yadav Reveals Real Reason Behind Decision

खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न
– फोटो : ICC/bCCI

विस्तार

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्वकप जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले कई बातें कही जा रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस इसी मैदान पर 2023 के फाइनल में मिली हार को भी याद कर रहे थे। हालांकि, टीम इंडिया ने सभी बुरी यादों को पीछे छोड़ते हुए अहमदाबाद में जीत हासिल की और जीत की नई और खुशी देने वाली कहानी लिखी। हालांकि, अब खुलासा हुआ है कि टीम इंडिया भी अहमदाबाद की बुरी यादों से विचलित थी। इसी कड़ी में भारतीय टीम ने होटल भी बदला था। अब इसकी पूरी कहानी का खुलासा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया है। सूर्यकुमार ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में खुलासा किया कि किसी के सुझाव पर टीम ने अपना होटल बदल लिया था, ताकि जीत के लिए अपनी कोशिशों में कोई कसर न छोड़ी जाए।

Trending Videos



Source link