वॉन का बेतुका बयान:दक्षिण अफ्रीका को बेवकूफ कहा, बोले- भारत को बाहर करने के लिए उन्हें विंडीज से हार जाना था – Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out



टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऐसा बयान दिया है जिसे कई लोग क्रिकेट की मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं। वॉन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने बेवकूफी की, क्योंकि अगर वह वेस्टइंडीज से हार जाते तो भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाता।




Trending Videos

Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज
– फोटो : IANS


वॉन ने दक्षिण अफ्रीका को बताया सबसे बेवकूफ टीम

एक क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ी गलती दक्षिण अफ्रीका की टीम ने की। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताता हूं, टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन थी- दक्षिण अफ्रीका। अगर उन्होंने सुपर-8 में वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता, तो भारत बाहर हो जाता।’ वॉन के मुताबिक अगर दक्षिण अफ्रीका उस मैच में हार जाता तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती और भारत का अभियान वहीं खत्म हो जाता।


Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out

सूर्यकुमार और मार्करम
– फोटो : IANS


‘सबसे अच्छी टीम को बाहर करना जरूरी’

वॉन ने अपने बयान में आगे कहा कि किसी भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए सबसे मजबूत टीम को रास्ते से हटाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता तो जो लहर चल रही थी वह रुक जाती। टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें बाहर करना था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मौका गंवा दिया।’ वॉन ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास और बढ़ गया और टीम ने लगातार मैच जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वॉन ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर, भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी रहने दिया। इंडिया ने फिर जिम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को, और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।’


Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out

मार्करम, वॉन और सूर्यकुमार
– फोटो : IANS/Twitter


आईसीसी नियमों के खिलाफ है ऐसी सोच

हालांकि, वॉन का यह बयान काफी विवादास्पद माना जा रहा है, क्योंकि किसी टीम का जानबूझकर मैच हारना क्रिकेट के नियमों और खेल भावना के पूरी तरह खिलाफ है। आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के अनुसार अगर किसी टीम या खिलाड़ी पर जानबूझकर मैच हारने या फिक्सिंग का आरोप साबित हो जाए तो कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में खिलाड़ियों पर लंबे समय का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।


Michael Vaughan’s Bizarre Claim: Says South Africa Should Have Lost To West Indies To Knock India Out

भारतीय टीम
– फोटो : ANI


भारत ने रचा इतिहास

इस बीच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली टीम बन गया और अपने घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम भी बना।




Source link