Aap And Bjp Clash Over Yamuna Cleaning Pm Modi And Amit Shah May Come At Vasudev Ghat – Amar Ujala Hindi News Live – सफाई पर तकरार:दिल्ली में इस घाट पर आ सकते हैं Pm मोदी, आप बोली


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 26 Oct 2025 06:12 PM IST


आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसकी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वासुदेव घाट पर ‘फिल्टर वाटर’ से भरी नकली यमुना तैयार की है, जबकि छठव्रतियों को उसी दूषित यमुना में पूजा के लिए छोड़ा गया है। 


AAP and BJP clash over Yamuna cleaning PM Modi and Amit Shah may come at Vasudev Ghat

वसुदेव घाट पर बनाया गया विशेष घाट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


छठ पर्व से ठीक पहले यमुना की सफाई और घाटों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वासुदेव घाट पर ‘फिल्टर वाटर’ की नकली यमुना तैयार कराई है, ताकि बिहार चुनाव से पहले स्वच्छता का झूठा प्रचार किया जा सके।

Trending Videos



Source link

Leave a Comment