{“_id”:”697e0fb0b0c69b3d29050898″,”slug”:”amar-ujala-batras-how-social-media-turning-dangerous-law-run-over-allegations-ruining-lives-news-and-updates-2026-01-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amar Ujala Batras: ‘एक आरोप और…’, सजा देने में कानून पर कैसे भारी सोशल मीडिया, देखें पॉडकास्ट”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

अमर उजाला बतरस।
– फोटो : Amar Ujala
आधुनिक समय में सोशल मीडिया एक मनोरंजन के साधन से ज्यादा एक जरूरत का संसाधन बन चुका है। यह मानवीय पहलू का कितना अहम हिस्सा बन चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज के समय में लोग अपनों के बारे में जितनी जानकारी सोशल पोस्ट्स के जरिए जुटा सकते हैं, वह निजी संपर्क में रहकर हासिल करना मुश्किल है। हालांकि, सोशल मीडिया की यही खासियतें आम लोगों के लिए खतरनाक भी होती जा रही हैं। खासकर इसके जरिए मिलने वाली प्रचार-प्रसार की ताकत। आलम यह है कि आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट्स की वजह से आत्महत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। अमर उजाला बतरस पर लोकप्रिय एंकर और पत्रकार नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते इसी मुद्दे पर बात की और जाना कि आखिर सोशल मीडिया कैसे लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बना है।
इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।