असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस में सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी करने और राज्य इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।
मीडिया को दी अपने इस्तीफे की जानकारी
वहीं मीडिया से बात करते हुए भूपेन बोरा ने जानकारी देते हुए कहा कि मैंने आज सुबह 8 बजे कांग्रेस आला कमान को अपना इस्तीफा भेज दिया और विस्तार से बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। मैंने पार्टी को 32 साल दिए। मैं 1994 में पार्टी में शामिल हुआ था। यह सिद्धांत केवल व्यक्तिगत नहीं है; यह पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। इसीलिए मैंने कांग्रेस हाई कमान को सब कुछ विस्तार से बताया है।
VIDEO | Former Assam Congress chief Bhupen Borah resigns from Congress ahead of the Assembly polls in Assam.
He says, “I sent my resignation to the Congress High Command at 8 am this morning and explained in detail why I was compelled to take this stand. This is not a personal… pic.twitter.com/aXRVvRAjIC
— Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2026
दो-तीन पार्टियों ने मुझे बुलाया है: बोरा
कांग्रेस से इस्तीफा देने के कारणों के बारे में पूछने पर भूपेन बोरा ने कहा, ‘मुझे अपने इस्तीफे के कारण पर बोलने की आवश्यकता नहीं लगती। मैंने निश्चित रूप से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया है, जब भी मुझे आवश्यक लगेगा, मैं विस्तार से बता दूंगा।’ उन्होंने यह भी बताया कि कई अन्य पार्टी के नेताओं का फोन उनके पास पहुंचा है। किसी अन्य दल में शामिल होन पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले भी कई बार ऐसा (भाजपा में शामिल होने की बात) बोला है। दो-तीन पार्टियों ने मुझे बुलाया है। कांग्रेस हाई कमान ने भी मेरे से बात की है।
असम सीएम का बयान, घर जाकर मिलेंगे
वहीं इस्तीफे पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘भूपेन बोरा असम कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता थे, जो विधायक या मंत्री के पद पर नहीं रहे। उनका इस्तीफा एक प्रतीकात्मक संदेश देता है कि कांग्रेस में सामान्य परिवार का कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। मैं इस्तीफे का स्वागत करता हूं। हालांकि, उन्होंने अभी तक हमसे जुड़ने के लिए संपर्क नहीं किया है। कल शाम मैं उनके घर जाऊंगा। तीन साल पहले हम भूपेन बोरा का स्वागत करने और उन्हें एक सुरक्षित सीट देने के लिए तैयार थे।’
#WATCH | Guwahati | On reports of resignation of former Assam Congress chief Bhupen Borah from Congress, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Bhupen Borah was the last Hindu leader in the Assam Congress party who did not occupy the post of MLA or minister. His resignation carries… pic.twitter.com/W0ASar69Ff
— ANI (@ANI) February 16, 2026
दो बार के विधायक भूपेन बोरा
बता दें कि भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रहे और पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई ने ली। वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं। बोरा ने गुवाहाटी में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सुबह 8 बजे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: असम: सीएम के मानहानि केस पर अंतरिम रोक, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के साथ अन्यों की 9 मार्च को कोर्ट में पेशी
रिपुन बोरा का भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा
वहीं असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। बोरा, जो असम में कांग्रेस का एक जाना-माना चेहरा रहे हैं और पहले राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अपना फैसला बता दिया है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस असम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को धार दे रही है।
अन्य वीडियो