Bihar Elections : Delhi Cm Rekha Gupta Targeted Grand Alliance Patna Bihar Assembly Elections 2025 – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Polls :स्टार प्रचारक बन बिहार पहुंचीं Cm रेखा गुप्ता, कहा


दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेखा गुप्ता आज बिहार पहुंची, जहां उन्होंने महागठबंधन को सबसे पहले महाठगबंधन शब्द से संबोधित किया और इसके बाद विपक्ष पर जमकर बरसीं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह महागठबंधन’ नहीं, बल्कि यह ‘महाठगबंधन’ है। उन्होंने कहा कि इस महाठगबंधन के नेता सिर्फ चुनाव और वोटों की राजनीति करते हैं। इनका एकमात्र लक्ष्य जनता को बेवकूफ बनाना और वोट बटोरना है। अपने स्वार्थ के लिए ये लोग देश को बदनाम करने से भी नहीं चूकते। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने और व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करने का भी आरोप लगाया।

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar : धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- सारी हदें पार की, बिहार की प्रगति बर्दाश्त नहीं

बिहारी भोला है, पर बेवकूफ नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहारी भोला हो सकता है, पर बेवकूफ नहीं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली है। रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता वास्तविक विकास चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने एनडीए शासन में जो विकास की रफ्तार देखी है, वह उसे बरकरार रखना चाहती है। बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, जबकि महागठबंधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार पहुंचकर अपनी-अपनी पार्टियों के समर्थन में रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचीं।

                                                

 



Source link

Leave a Comment