Bmc Election Exit Poll:बीएमसी में भाजपा सहयोगियों को बहुमत मिलने की संभावना, जानें अन्य दलों का हाल – Bmc Maharashtra Civic Body Election Exit Poll Bjp Congress Shiv Sena Ncp


महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों का चुनाव बीते कई महीनों की गहमागहमी के बाद गुरुवार को संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतती है। हालांकि अब बात अगर एग्जिट पोल की करें तो कई एजेंसी के द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस चुनावी रण में पिछड़ती नजर आ रही हैं। आइए जानते है एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी के खाते में कितनी सीटें गई?

Trending Videos

सबसे पहले एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा+ को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना यूबीटी+ को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस+ 12-16 मिल सकती हैं। इसके साथ ही अन्य के खाते में भी 6-12 सीटें जा सकती हैं। 

डीवी रिसर्च का एग्जिट पोल 

अब बात अगर डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल की करें तो इसके मुताबिक, भाजपा की अगुआई वाली महायुति को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18 से 25 सीटें मिल सकती है। एनसीपी अजित पवार को 2 से 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें मिलने की संभावना है।



Source link