Cbse:शब्दों से बनाएं अंतरराष्ट्रीय पहचान, सीबीएसई लाई Upu 2026 पत्र लेखन प्रतियोगिता; जीतें 50,000 तक का इनाम – Cbse Invites Students For Upu 2026 Letter Writing Competition; Win ₹50,000 Cash Prize


Letter Writing Competition: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों को UPU 2026 अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चुनी गई सबसे अच्छा पत्र अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

Trending Videos

इस बार प्रतियोगिता का विषय है: “डिजिटल दुनिया में मानवीय जुड़ाव क्यों महत्वपूर्ण है”। छात्रों को इस विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखना होगा। सभी स्कूलों को यह प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी और सभी पत्र 20 मार्च 2026 तक अपने सर्किल तक भेजने होंगे। सर्किल इन पत्रों की जांच करेगा और सर्वश्रेष्ठ तीन पत्र 31 मार्च 2026 तक निदेशालय को भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता में अंग्रेजी या भारत की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह प्रतियोगिता 9 से 15 साल के सभी बच्चों के लिए खुली है। पत्र को सही तरीके से और पूरी तरह पत्र के रूप में लिखा जाना चाहिए। प्रतियोगिता में अंग्रेजी या भारत की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है।



Source link