Delhi :पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत की सौगात, समय की होगी बचत; जानें कैसे होगा फायदे का सौदा – Pm Modi Will Present Delhi Meerut Namo Bharat Gift Today In Delhi Ncr


धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh

Updated Sun, 22 Feb 2026 05:03 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है।


PM Modi will present Delhi Meerut Namo Bharat gift today in delhi ncr

पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। शुक्रवार को मेरठ के बेगमपुल से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन व बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ था।

Trending Videos



Source link