Ind Vs Ned Live Score:भारत को चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट; स्कोर 100 के पार – Ind Vs Ned T20 Live Score: Icc World Cup 2026 India Vs Netherlands Today Match Toss Scorecard Ball By Ball Upd


08:13 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

07:50 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

07:24 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

07:01 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को शुरुआती झटका

भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

06:38 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

06:37 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी चुनी

नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम मिला है और उनकी जगह पहली बार इस विश्व कप में वाशिंगटन सुंदर खेलते नजर आएंगे।

06:25 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: बुमराह को मिलेगा आराम?

गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के पास सुपर आठ से पहले कुछ गेंदबाजों को आराम देने का विकल्प है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। कोलंबो में अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव को चुनने के बाद उम्मीद है कि भारत फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के संयोजन पर वापस लौटेगा। अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो मोहम्मद सिराज और अर्शदीप के अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उन्हें नहीं लगता बुमराह को आराम मिलेगा। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल संभाल सकते हैं और कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है।

06:24 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं

नीदरलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और स्पिनरों के खिलाफ भी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अपनी राउंड आर्म और बिहाइंड द स्टंप्स गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक अन्य अपरंपरागत स्पिनर उस्मान तारिक ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। यहां तक कि सईम अयूब भी भारतीयों के खिलाफ प्रभावी साबित हुए थे। नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनको खेलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

06:23 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: ईशान पर रहेंगी नजर

दूसरे छोर पर ईशान किशन की शानदार फॉर्म के कारण अभिषेक के बल्ले से रनों की कमी का टीम की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाज की छवि को देखते हुए यह स्पष्ट है कि विरोधी टीमों ने भारत के इस सलामी बल्लेबाज का सामना करने के लिए अतिरिक्त तैयारी की है। लेकिन जिस तरह ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए उनसे एक बार फिर बड़ी पारी देखने की उम्मीद होगी। 

06:23 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: अभिषेक को फॉर्म में करनी होगी वापसी

  • अपनी पिछली दो पारियों में खाता खोलने में नाकाम रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। 
  • अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीने में खुद को इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया है लेकिन घरेलू मैदान पर खेली जा रही आईसीसी प्रतियोगिता में वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं।
  • अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वह पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वापसी की लेकिन खाता खोलने में नाकाम रहे।
  • अभिषेक जोखिम लेने से नहीं कतराते हैं और उनकी इस तरह की बेखौफ बल्लेबाजी से भारत को कई मैच में जीत भी मिली है।
  • इस 25 वर्षीय बल्लेबाज का पिछली छह पारियों में चार बार शून्य पर आउट होना यह संकेत देता है कि उन्हें पावरप्ले में अपनी रणनीति की समीक्षा करने की जरूरत है।



Source link