Ipl 2026:लगातार दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर पर चला Bcci का चाबुक! 24 लाख का जुर्माना; टीम क्यों आई लपेटे में? – Ipl 2026: Shreyas Iyer Breaches Code Of Conduct Again, Entire Pbks Team Including Captain Fined



पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार दूसरे मैच में गलती करते हुए पाए गए हैं और उनपर बीसीसीआई का चाबुक चला है। पंजाब की टीम ने भले ही शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना मैच जीत लिया हो, लेकिन कप्तान श्रेयस समेत पूरी टीम पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। श्रेयस को लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। इससे पहले मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। 




Trending Videos

IPL 2026: Shreyas Iyer Breaches Code of Conduct Again, Entire PBKS Team including Captain fined


श्रेयस दूसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी

दरअसल, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत जरूर दर्ज की, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस एक बार फिर विवादों में घिर गए। चेन्नई की पारी के दौरान श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। यह इस सीजन में उनका दूसरा स्लो ओवर-रेट का मामला था। लगातार दूसरी गलती के चलते इस बार सजा और सख्त हो गई।


IPL 2026: Shreyas Iyer Breaches Code of Conduct Again, Entire PBKS Team including Captain fined


आईपीएल की ओर से जारी बयान

मैच के बाद आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर सात में स्लो ओवर रेट बनाए रखा। यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध है, जो आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है। इसके चलते श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।’


IPL 2026: Shreyas Iyer Breaches Code of Conduct Again, Entire PBKS Team including Captain fined


मैच में क्या हुआ?

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जीत की असली नींव कप्तान श्रेयस अय्यर ने रखी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। श्रेयस के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 रन और प्रियांश आर्या ने 11 गेंद में 39 रन की पारी खेली। कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाए।

इससे पहले सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 209 रन बनाए थे। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंद में 73 रन और शिवम दुबे ने 27 गेंद में 45 रन की पारी खेली थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंद में 28 रन की पारी खेली। और सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाए। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में फेल रहे और उन्होंने सात गेंद में सात रन बनाए। यह सीएसके की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को राजस्थान रॉयल्स ने हराया था।




Source link