Isi के लिए जासूसी:वीरों की भूमि से पकड़ा गया नौसेना का जवान, गांव में सन्नाटा; पिता ने ऐसे बयां किया दर्द – Navy Lance Naik Adarsh Kumars Father Said His Son Being Framed As Part Of Conspiracy



पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लक्की की गिरफ्तारी के बाद आगरा स्थित गांव चीतपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार को यूपी एटीएस ने आरोपी को उसके गांव चीतपुर से गिरफ्तार किया था। पूरे गांव में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण इस मामले में खुलकर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।




Trending Videos

Navy Lance Naik Adarsh Kumars father said his son being framed as part of conspiracy

आरोपी आदर्श के चाचा समुन्द्र सिंह
– फोटो : अमर उजाला


मां की आंखें हुईं लाल, चाचा बोले- भतीजा देश भक्त

आरोपी के परिजन का कहना है कि उनके बेटे को मामले में झूठा फंसाया गया है। आरोपी आदर्श की मां चंद्रवती देवी को बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आंसुओं से उनकी आंखे लाल हो गई हैं। आरोपी के चाचा समुन्द्र सिंह का कहना है कि उनका भतीजा देशभक्त है और वह ऐसा काम नहीं कर सकता। उसको गलत फंसाया गया है। बेटे की गिरफ्तारी से परिवार गहरे सदमे में है। 


Navy Lance Naik Adarsh Kumars father said his son being framed as part of conspiracy

पिता बलवीर सिंह
– फोटो : अमर उजाला


पिता बोले- साजिश के तहत फंसाया

पिता बलवीर सिंह ने कहा कि बेटे में किसी तरह की कोई बुरी आदत नहीं है। साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। पिता ने कहा कि हम किसान हैं, उसी से परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने तो बच्चा देश की रक्षा के समर्पित किया था। बेटा निर्दोष है। गांव में आरोपी के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा हुआ है। 


Navy Lance Naik Adarsh Kumars father said his son being framed as part of conspiracy

आरोपी के घर में रखीं आलू की बोरियां
– फोटो : अमर उजाला


गांव वाले बोले- विश्वास नहीं आदर्श ऐसा कर सकता है

चाहरवाटी क्षेत्र लंबे समय से वीर जवानों की धरती के रूप में पहचाना जाता रहा है। इस क्षेत्र ने देश की सेना को अनेक बहादुर जवान दिए हैं, जो सीमा पर देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। क्षेत्र के कई वीर जवानों ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे। अपनी बहादुरी से देश का मान बढ़ाया था। इस क्षेत्र से सैकड़ों युवक सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में जासूसी जैसे गंभीर आरोप में क्षेत्र के युवक की गिरफ्तारी ने पूरे इलाके को शर्मिंदा कर दिया है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि आदर्श पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है।




Source link