Israel-iran War:ईरान में युद्ध, अपनों की चिंता में भारतीय, फिक्र के मारे गले से नहीं उतर रहा निवाला – War In Iran Indians Worried About Their Loved Ones


फिरदौस आलम, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Sun, 01 Mar 2026 06:16 AM IST

ईरान में संचार की व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे वहां फंसे लोगों के परिजन की चिंता बढ़ गई है। परिवार के लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।


War in Iran Indians worried about their loved ones

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका का संयुक्त हमला
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने भारतीय परिवार की चिंता बढ़ा दी है। वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है। युद्ध की खबर मिलने के बाद से ही परिवार को अपनों की फिक्र खाए जा रही है। अपनों की याद में परिवार के मुंह से निवाला भी नहीं उतर रहा है। परिवार में कई सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनों के लिए खैर की दुआ कर रहे हैं। बार-बार सोशल मीडिया के जरिए बात करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद परिवार के सदस्य ईरान में फंसे परिवार से बात नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युद्ध के बाद से ही ईरान में संचार व्यवस्था ठप पड़ी है। ऐसे में परिवार के लोग टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए पल-पल की खबर देख रहे हैं।

Trending Videos



Source link