Jammu Kashmir Weather:चिल्ले खुर्द शुरू, सर्दी से मिली कुछ राहत; पश्चिमी विक्षोभ से आज बारिश-बर्फबारी के आसार – Jammu And Kashmir Weather: Chilla Khurd Begins, Bringing Some Relief From The Cold


कश्मीर घाटी में 20 दिन का चिल्ले खुर्द शुरू होने के साथ कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1-2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। 3-6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।



Source link