Kaamya Karthikeyan:–30 डिग्री, 115 किमी और अटूट हौसला; 18 साल की काम्या ने साउथ पोल फतह कर रच दिया इतिहास – Kaamya Karthikeyan Creates History, At 18, She Became The Youngest Indian To Ski To The South Pole



भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो साहस, अनुशासन और संकल्प की मिसाल बन गया है। महज 18 वर्ष की उम्र में काम्या ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) तक स्की कर पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।

 




Trending Videos

Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole

18 साल की काम्या ने रचा इतिहास
– फोटो : X @indiannavy


–30 डिग्री तापमान में 115 किमी का कठिन सफर

भारतीय नौसेना के अनुसार, काम्या ने अंटार्कटिका की जानलेवा ठंड और तूफानी हवाओं का सामना किया। तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं। इसके बावजूद काम्या ने करीब 115 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। इस दौरान वह एक स्लेज (स्लेज गाड़ी) खींच रही थीं, जिसमें उनके पूरे अभियान का सामान लदा था। 27 दिसंबर 2025 को उन्होंने सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर तिरंगा लहराया।

 

 


Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole

–30 डिग्री तापमान में 115 किमी का कठिन सफर
– फोटो : X @indiannavy


एवरेस्ट से अंटार्कटिका तक, उपलब्धियों की लंबी सूची

काम्या इससे पहले भी कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। वह ‘सेवन समिट्स चैलेंज’ पूरा कर चुकी हैं, यानी दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह कर वह सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनी थीं। अंटार्कटिका की माउंट विंसेंट पर चढ़ाई भी उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

 

 


Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole

काम्या के उपलब्धियों की लंबी सूची
– फोटो : X @indiannavy


अब लक्ष्य है ‘एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम’

काम्या का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब वह ‘एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम’ पूरा करने के मिशन पर हैं। इसके तहत सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई और उत्तर व दक्षिण दोनों ध्रुवों तक स्की करके पहुंचना शामिल है। अगर वह यह लक्ष्य हासिल कर लेती हैं, तो ऐसा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन जाएंगी।

 


Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole

18 साल की काम्या ने साउथ पोल किया फतह
– फोटो : X @indiannavy


भारतीय नौसेना ने बताया देश का गौरव

भारतीय नौसेना ने काम्या को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। नौसेना ने कहा कि काम्या का साहस और दृढ़ निश्चय आने वाली पीढ़ी को सीमाएं तोड़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगा।

 






Source link