Namansh Syal Funeral:सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी नमांश स्याल को अंतिम विदाई, पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह – Last Rites Of Martyred Pilot Namnash Syal At Patialakad Village In Kangra Himachal Pradesh


संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
Published by: अंकेश डोगरा

Updated Sun, 23 Nov 2025 02:56 PM IST

Wing Commander Namansh Syal Funeral: रविवार को बलिदानी विंग कमांडर नमांश स्याल की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पटियालकड़ पहुंची। 

Last rites of martyred pilot Namnash Syal at Patialakad village in Kangra Himachal Pradesh

बलिदानी विंग कमांडर नमांश स्याल की पार्थिव देह कांगड़ा पहुंची।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार


शुक्रवार को दुबई में एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल बलिदान हो गए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पार्थिव देह एयरफोर्स के विशेष विमान से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची। नमांश स्याल के माता-पिता, पत्नी व बेटी भी पार्थिव देह के साथ आए। यहां से पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव पटियालकड़ ले जाया गया। यहां मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ नमांश स्याल की अंत्येष्टि की जाएगी।

Trending Videos

नमांश स्याल की चिता को मुखाग्नि उनके चचेरे भाई देंगे। नमांश का कोई सगा भाई नहीं है। उनकी इकलौती बेटी है। नमांश स्याल के ताया जोगिंद्र स्याल व रिश्तेदार उनके घर में हैं। इन दिनों नमांश की पोस्टिंग कोयंबटूर के सैलूर में थी। उनकी पत्नी अफशां एयरफोर्स में पायलट हैं और इन दिनों कोलकाता में प्रशिक्षण पर थीं। उनकी सात वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए नमांश के माता-पिता सैलूर में ही थे। जोगिंद्र स्याल ने बताया कि रविवार को करीब नौ बजे कोयंबटूर से एयरफोर्स के विशेष विमान में नमांश की पार्थिव देह को लाया गया। इसके बाद दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान होगी। नमांश के घर में सुबह से शोक व्यक्त करने के लिए लोग पहुंच गए हैं।

 





Source link

Leave a Comment