रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें फैंस ने खूब पसंद की। साथ ही उनकी वेडिंग, हल्दी और मेहंदी अटायर को भी काफी पसंद किया गया। हम आपको बता रहे हैं कि रश्मिका और विजय के मेहंदी फंक्शन के अटायर को कैसे डिजाइन किया गया है।

2 of 5
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मेहंदी अटायर से जुड़ी खास बातें
– फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
विजय के लुक में संस्कृति और इतिहास की झलक
विजय और रश्मिका की मेहंदी ड्रेस को तोरानी नाम के डिजाइनर ब्रॉन्ड ने तैयार किया है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर डिजाइनर ने बताया है कि विजय के लुक में हैदराबाद की संस्कृति और इतिहास को समेटा गया है।

(विजय अपनी मेहंदी ड्रेस का ट्रायल लेते हुए)
कई महीनों तक ड्रेस पर की गई मेहनत
डिजाइनर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि विजय और रश्मिका कई महीनों तक उनके साथ फोन के जरिए बने रहे। कई बार ड्रेसेस के ट्रायल हुए। दोनों ही सेलेब्स ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया।

3 of 5
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मेहंदी अटायर से जुड़ी खास बातें
– फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
वेष्टि के साथ जैकेट का कॉम्बिनेशन
विजय ने वेष्टि (एक प्रकार की लुंगी) को कुर्ते और जैकेट के साथ पहना था। जैकेट में छोटी-छोटी कढ़ाईदार खिड़कियों में तोते, हाथी और मोर बने थे। इसकी इंस्पिरेशन भारतीय मंदिर की मूर्तिकला से ली गई।

(विजय का लुक अपने राज्य के इतिहास और संस्कृति को ट्रिब्यूट है)
विजय के परिवार के अटायर भी तैयार किए
सिर्फ विजय ही नहीं उनके परिवार के सदस्यों के ड्रेस भी इसी डिजाइनर के तैयार किए। परिवार के लाेगों की ड्रेस में भी भारतीय संस्कृति और सभ्यता की झलक मिलती है।

4 of 5
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मेहंदी अटायर से जुड़ी खास बातें
– फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
रश्मिका को मिला मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
विजय से हटकर रश्मिका की मेहंदी ड्रेस की बात करें तो उनके दुपट्टे में मां लक्ष्मी का चित्र बना है। भारतीय परिवारों में नई दुल्हन को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रश्मिका को मिले, इसलिए डिजाइनर ने सुंदर चित्र उनके दुपट्टे पर बनाया है। इस डिजाइन पर बारीकी से काम किया गया है।

(डिजाइनर ने तंजौर पेंटिंग स्टाइल में मां लक्ष्मी का चित्र रश्मिका के दुपट्टे पर उकेरा)

5 of 5
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मेहंदी अटायर से जुड़ी खास बातें
– फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
डिजाइनर ने रश्मिका और विजय की सादगी को सराहा
डिजाइनर ने अपनी पोस्ट में यह जिक्र भी किया कि विजय और रश्मिका के मेहंदी अटायर बनाने में लगभग छह महीने की मेहनत लगी। सैकड़ों स्केच, अनगिनत ट्रायल हुए। इस पूरे प्रोसेस में रश्मिका और विजय का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहा। दोनों की सादगी और अपनापन डिजाइनर को हमेशा याद रहेगा।

(विजय के साथ हंसते हुए फैशन डिजाइनर)