Sara Tendulkar:’मेरा बेबी अब सानिया का हुआ’; भावुक हुईं सारा, अर्जुन की शादी के सात दिन बाद साझा कीं तस्वीरें – Sara Tendulkar Gets Emotional After Arjun Tendulkar’s Wedding, Says “my Baby Brother Now Belongs To Saaniya”



महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी पांच मार्च को हुई। हालांकि, भाई की शादी के सात दिन बाद सारा तेंदुलकर भावुक नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं और अर्जुन और सानिया को लेकर कैप्शन भी लिखा है। सारा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘मेरा बेबी ब्रदर अब सानिया चंदोक का हो चुका है।’

 




Trending Videos

Sara Tendulkar Gets Emotional After Arjun Tendulkar’s Wedding, Says “My Baby Brother Now Belongs To Saaniya”

सारा तेंदुलकर
– फोटो : Instagram @Saratendulkar


सारा ने कैप्शन में आगे लिखा, ‘ईश्वर करे कि ब्रह्मांड आप दोनों पर अनंत आशीर्वाद बरसाए, आपको समृद्धि दे, आपके दिल की हर इच्छा पूरी करे और आपकी बाकी जिंदगी के लिए आपको नजर से बचाकर रखे। आप दोनों से बहुत प्यार है। बिना किसी शक के, यह मेरी जिंदगी का सबसे खुशहाल दिन है! धन्यवाद अर्जुन तेंदुलकर, मुझे एक बहन देने के लिए।’


Sara Tendulkar Gets Emotional After Arjun Tendulkar’s Wedding, Says “My Baby Brother Now Belongs To Saaniya”

सानिया और अर्जुन
– फोटो : Instagram @Saratendulkar


अर्जुन और सानिया ने गुरुवार पांच मार्च को सात फेरे लिए। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि भी बेटे की शादी पर खुश नजर आए। वहीं, सारा तेंदुलकर भी गुलाबी साड़ी में खूब जंचीं थीं।


Sara Tendulkar Gets Emotional After Arjun Tendulkar’s Wedding, Says “My Baby Brother Now Belongs To Saaniya”

सानिया और अर्जुन
– फोटो : Instagram @Saratendulkar


अगस्त 2025 में हुई थी सगाई

अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं। मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत शादी से पहले के इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे। महीनों की तैयारियों और सेलिब्रेशन के बाद पांच मार्च को अर्जुन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंदोक से शादी कर ली। कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे।

 


Sara Tendulkar Gets Emotional After Arjun Tendulkar’s Wedding, Says “My Baby Brother Now Belongs To Saaniya”

अंजलि, अर्जुन, सानिया, सारा और सचिन तेंदुलकर
– फोटो : Instagram @Saratendulkar


अर्जुन गोवा से खेलते हैं

अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद वह गोवा के लिए एक अहम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभरे। लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। इस तरह उन्होंने अपने पिता की तरह अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में शतक जड़ने का कारनामा दोहराया। आईपीएल में वह पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। 




Source link