{“_id”:”69d07e3a50e33a05f802ef24″,”slug”:”saqib-and-arbab-had-come-home-for-eid-liu-remained-unaware-malls-and-railway-stations-were-targets-2026-04-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ईद पर घर आए थे साकिब-अरबाब, यूपी के मॉल थे टारगेट, पाकिस्तानी हैंडलरों से थी सीधी बात; चौंकाने वाले खुलासे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चार संदिग्ध गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकी साजिश के संदिग्धों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मास्टरमाइंड साकिब उर्फ डेविल और उसका साथी अरबाब, जो मूल रूप से परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी हैं, ईद के मौके पर मेरठ आए थे।
तीन दिनों तक वे अपने घर में रुके लेकिन स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इन तीन दिनों के भीतर उन्होंने मेरठ के मॉल, रेलवे स्टेशनों या अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी कर फोटो या वीडियो पाकिस्तानी हैंडलरों को तो साझा नहीं किए।
एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, साकिब उर्फ डेविल पिछले आठ वर्षों से हैदराबाद में रहकर नाई की दुकान चला रहा था। अरबाब चार साल पहले गुरुग्राम शिफ्ट हो गया था और वहां वेल्डिंग का काम करता था।