Up:’एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति, बेटी की शादी के लिए अधिकारी नहीं दे रहे थे छुट्टी’, नोट लिख शिक्षामित्र ने जान दी – Blo Commits Suicide In School After Writing A Suicide Note In Fatehpur Of Uttar Pradesh



उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बेटी की शादी में छुट्टी न मिलने से आहत बीएलओ (शिक्षामित्र) ने शनिवार को विद्यालय के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जेब से मिले सुसाइड नोट में ‘एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति’ का टाइटल लिखा है। एसडीएम और बीईओ के चक्कर लगाने के बाद भी छुट्टी न मिलने की बात लिखी है।  परिजन ने एसडीएम (ईआरओ) पर आरोप लगाकर हंगामा किया। कोतवाली इलाके के अलियाबाद गांव निवासी अखिलेश कुमार सविता (45) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। 

एसआईआर में उनकी ड्यूटी लगी थी। वह शनिवार को ड्यूटी पर गए थे। विद्यालय करीब तीन बजे बंद हो गया था। बेटे दिव्यांश से करीब शाम चार बजे फोन पर बात हुई थी। प्रतिदिन बीएलओ शाम करीब शाम पांच बजे तक काम करते थे। 




Trending Videos

BLO commits suicide in school after writing a suicide note in Fatehpur of Uttar Pradesh

बीएलओ की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


विद्यालय के पास रहने वाला शिक्षा मित्र राजू उनसे मिलने पहुंचा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। राजू ने दरवाजा खोला तो उसने अखिलेश को रस्सी के फंदे से पंखे पर लटके देखा। उसने परिजन को सूचना दी। परिजन शव उतारकर सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 


BLO commits suicide in school after writing a suicide note in Fatehpur of Uttar Pradesh

सुसाइड नोट लिख बीएलओ ने की खुदकुशी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ गौरव शर्मा व कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस और परिजन के बीच करीब एक घंटे तक नोकझोंक होती रही। पुलिस ने शव वाहन को रोक दिया तो परिजन शव को गोद में उठाकर पैदल ही चल पड़े। 

 


BLO commits suicide in school after writing a suicide note in Fatehpur of Uttar Pradesh

बीएलओ की खुदकुशी के बाद मौके पर अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस पर पुलिस ने दूसरी गाड़ी से शव को घर भेजा। यहां देर शाम एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एएसपी महेंद्र सिंह, सीओ, एसडीएम प्रियंका अग्रवाल घर पहुंचे। करीब दो घंटे तक परिजन और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई।

 


BLO commits suicide in school after writing a suicide note in Fatehpur of Uttar Pradesh

सुसाइड नोट लिख बीएलओ ने की खुदकुशी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फॉरेंसिक टीम की जांच के दौरान बीएलओ की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि पुत्री दिव्यांशी की शादी आठ मार्च को है। शादी के सारे काम की जिम्मेदारी उन पर है। एसडीएम और बीईओ के चक्कर लगाने के बाद भी छुट्टी न मिलने पर आहत होकर वह खुदकुशी कर रहे हैं।

 




Source link