Up:हत्याकर खेत में दफनाया पत्नी का शव, अब मिला कंकाल, हत्यारोपी पति बोला- बीवी करती थी किसी युवक से चैट – Wife Dead Body Buried After Murder In Kasganj Skeleton Found In Field


संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज/पटियाली
Published by: आकाश दुबे

Updated Wed, 18 Feb 2026 10:28 PM IST

एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। मृतका की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।


Wife dead body buried after murder in Kasganj skeleton found in field

पुलिस ने खेत में खोदाई करवाकर निकाला शव
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में बीते वर्ष मार्च माह में युवक ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। मामले में मृतका की मां ने कुछ दिन पहले पटियाली सीओ से बेटी के शादी के बाद गायब होने के शिकायत की थी। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर गांव में एक खेत से बुधवार को बुलडोजर से खोदाई कर उसका कंकाल बरामद किया।

Trending Videos



Source link