Up: Mau Mla Abbas Ansari’s Membership Restored, Order Issued From Assembly Secretariat – Amar Ujala Hindi News Live


माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक रहे अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता बहाल कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने उनकी सदस्यता बहाली का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को स्थानीय अदालत ने बीती 31 मई को हेट स्पीच के मुकदमे में दो वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

loader

Trending Videos

वहीं अब्बास ने स्थानीय अदालत के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनकी सजा को निलंबित करने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट द्वारा बीती 20 अगस्त को दिए गए आदेश के अनुपालन में विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि इससे अब्बास की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमों की सुनवाई जारी है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी थी राहत

अब्बास अंसारी ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त कर दिया था। 



Source link