Us:न्यूयॉर्क में फिर शुरू होगी बेघर लोगों के कैंप हटाने की कार्रवाई, ममदानी बोले- इस बार तरीका मानवीय होगा – Mayor Zohran Mamdani Reboots Homeless Encampment Sweeps In New York City


न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने एलान किया है कि शहर में सड़क किनारे और पार्कों में बने अस्थायी बेघर कैंप (टेंट बस्ती) फिर से हटाए जाएंगे। लेकिन इस बार उनका कहना है कि तरीका पहले से अलग और ज्यादा मानवीय (इंसानियत भरा) होगा। बता दें कि, मेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद जोहरान ममदानी ने पुराने मेयर एरिक एडम्स की कैंप हटाने वाली नीति रोक दी थी। उनका मानना था कि सिर्फ कैंप हटाने से समस्या हल नहीं होगी, लोगों को घर और सही मदद मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – US: ‘आज शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे ट्रंप, गाजा की स्थिति पर होगी चर्चा’, व्हाइट हाउस का बयान

अब फिर से क्यों शुरू हो रही है कार्रवाई?

हाल ही में न्यूयॉर्क में कड़ाके की ठंड पड़ी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की बाहर ठंड से मौत हो गई। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये लोग कैंप में रह रहे थे या नहीं, लेकिन इस घटना के बाद शहर की नीतियों पर सवाल उठने लगे।

नया तरीका क्या होगा?

मेयर ममदानी के अनुसार-


  • पहले कैंप हटाने का नोटिस लगाया जाएगा।

  • एक हफ्ते तक रोज बेघर सेवा विभाग के कर्मचारी वहां जाकर लोगों को समझाएंगे।

  • उन्हें अस्थायी घर, सामाजिक सेवाओं और मदद से जोड़ा जाएगा।

  • सातवें दिन सफाई कर्मचारी कैंप हटाएंगे।

  • पुलिस सिर्फ निगरानी के लिए मौजूद रहेगी, कार्रवाई का नेतृत्व नहीं करेगी।

  • ममदानी का बोले- उनका मकसद लोगों को जबरन हटाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और गर्म जगह पर ले जाना है।

यह भी पढ़ें – US: ‘ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले कूटनीति ही विकल्प, समझौता करना समझदारी होगी’, अमेरिका की तेहरान को चेतावनी

फैसले के खिलाफ और समर्थन में कौन?

जोहरान ममदानी के इस फैसले को सिटी काउंसिल की स्पीकर जूल मेनिन ने सही कदम बताया। उनका कहना है कि इतनी ठंड में लोगों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय है। वहीं इसके विरोध में बेघर लोगों के लिए काम करने वाली संस्था ‘बेघरों के लिए गठबंधन’ के निदेशक डेविड गिफेन ने कहा कि यह राजनीतिक फैसला है। उनका कहना है कि जब लोगों का सामान फेंक दिया जाता है, तो वे सरकार पर भरोसा नहीं कर पाते।

अन्य वीडियो

 



Source link